Bhajan
दुनिया क्या जाने - Krishna Bhajan
मेरी लगी श्याम संग प्रीत ये दुनिया क्या जाने - 2
मुझे मिल गया मन का मीत ये दुनिया क्या जाने - 2
क्या जाने कोई क्या जाने - 2
मेरी लगी श्याम संग प्रीत ये दुनिया क्या जाने - 2
मुझे मिल गया मन का मीत ये दुनिया क्या जाने - 2
छवि लगी मन श्याम की जब से - 2
भई बावरी मैं तो तब से - 2
बाँधी प्रेम की डोर मोहन से - 2
नाता तोड़ा मैंने जग से - 2
ये कैसी पागल प्रीत ये दुनिया क्या जाने - 2
ये कैसी निगोड़ी प्रीत ये दुनिया क्या जाने - 2
क्या जाने कोई क्या जाने - 2
मेरी लगी श्याम संग प्रीत ये दुनिया क्या जाने - 2
मुझे मिल गया मन का मीत ये दुनिया क्या जाने - 2
मोहन की सुन्दर सूरतिया - 2
मन में बस गयी मोहनी मूरतिया - 2
जब से ओढ़ी शाम चुनरिया- 2
लोग कहे मैं भई बावरिया - 2
मैंने छोड़ी जग की रीत ये दुनिया क्या जाने - 2
क्या जाने कोई क्या जाने - 2
मेरी लगी श्याम संग प्रीत ये दुनिया क्या जाने - 2
मुझे मिल गया मन का मीत ये दुनिया क्या जाने - 2
हर दम अब तो रहूँ मस्तानी - 2
लोक लाज दीनी बिसरानी - 2
रूप राशि अंग अंग समानी - 2
हे रत हे रत रहूँ दीवानी - 2
मई तो गाऊँ ख़ुशी के गीत ये दुनिया क्या जाने - 2
क्या जाने कोई क्या जाने - 2
मेरी लगी श्याम संग प्रीत ये दुनिया क्या जाने - 2
मुझे मिल गया मन का मीत ये दुनिया क्या जाने - 2
मोहन ने ऐसी बंसी बजायी - 2
सब ने अपनी सुध बिसरायी - 2
गोप गोपिया भागी आई - 2
लोक लाज कुछ काम न आई - 2
फिर बाज उठा संगीत ये दुनिया क्या जाने - 2
क्या जाने कोई क्या जाने - 2
मेरी लगी श्याम संग प्रीत ये दुनिया क्या जाने - 2
मुझे मिल गया मन का मीत ये दुनिया क्या जाने - 2
भूल गयी कही आना जाना - 2
जग सारा लागे बेगाना - 2
अब तो केवल शाम सुहाना - 2
रूठ जाये तो उन्हें मनाना - 2
अब होगी प्यार की जीत ये दुनिया क्या जाने - 2
क्या जाने कोई क्या जाने - 2
मेरी लगी श्याम संग प्रीत ये दुनिया क्या जाने - 2
मुझे मिल गया मन का मीत ये दुनिया क्या जाने - 2
हम प्रेम नगर की बंजारन - 2
जप तप और साधन क्या जाने - 2
हम शाम के नाम की दीवानी - 2
नित नेम के बंधन क्या जाने - 2
हम बृज की भोली गंवारनिया - 2
ब्रह्म ज्ञान की उलझन क्या जाने - 2
ये प्रेम की बाते है उद्धव - 2
कोई क्या समझे कोई क्या जाने - 2
मेरे और मोहन की बातें - 2
या मै जानू या वो जाने - 2
क्या जाने कोई क्या जाने - 2
मेरी लगी श्याम संग प्रीत ये दुनिया क्या जाने - 2
मुझे मिल गया मन का मीत ये दुनिया क्या जाने - 2
शाम तन शाम मन शाम हैं हमारो धन - 2
आठो याम पूछो हमें शाम ही सो काम हैं - 2
शाम हिये शाम पिए शाम बिन नाही जिए - 2
आंधें की सी लाकडी आधार शाम नाम है - 2
शाम गति शाम मति शाम ही हैं प्राणपति - 2
शाम सुख दायी सो भलाई आठो याम हैं - 2
उद्धव तुम भये बवरे पाथी ले के आये दोड़े - 2
हम योग कहा राखे यहाँ रोम रोम शाम है - 2
क्या जाने कोई क्या जाने - 2
मेरी लगी श्याम संग प्रीत ये दुनिया क्या जाने - 2
मुझे मिल गया मन का मीत ये दुनिया क्या जाने - 2